Wednesday, November 25, 2015

सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संरचना, बिजनेस के लिए आधार


  • लॉ एंड आर्डर 
  • शिक्षा 
  • स्वास्थ्य 
  • Infrastructure
  • Ease Of Doing Business 
विकसित देश बनना है तो क्रांतिकारी रफ्तार पर इन पाँचो पर काम करना होगा। हर संभव प्रयास करना होगा। 
  • Law And Order
नीतिश ने बिहार में २००५ के बाद बहुत अच्छा  काम किया है। उनसे सिखा जा सकता है। फ़ास्ट ट्रैक अदालत का व्यवस्था किया। मधेस में तो समस्या है उपनिवेशी पुलिस है आए बात नस्लवादी गाली गलौज पर उतर जाती है। बेरहम पिटाई करने लगती है। समुदाय का पुलिस के प्रति गहरा विश्वास ना हो तो लॉ एंड आर्डर दिवा स्वप्न है। प्रदेश का अपना प्रहरी होना जरुरी है। 
  • शिक्षा 
हाई स्कुल के १२ क्लास तक का पाठ्य सामग्री लोगों का FM रेडियो सेट के माध्यम से २४/७ मिलना चाहिए। अपनी मातृभाषा में। और उसी अनुसार की पाठ्य सामग्री होनी चाहिए। जो कि वो अपने गाओं के स्कुल में जा के मुफ्त में ले सके। और उसी स्कुल में उसको क्लास अटेंड करने का सुविधा होना चाहिए। सभी उम्र के लोगों को स्कुल जाना है। शरीर में सिर्फ दिमाग एक ऐसा अंग है जो जिंदगी भर लगभग फुल स्पीड में चलती रहती है। आँख कान थोड़ा धीमा पड़ जाए लेकिन दिमाग चलती रहती है। ये lifelong education का जमाना है। जिंदगी भर सबके सब पढ़ते रहो। Universal high school education तक पहुँचने का सबसे तेज रास्ता क्या है? उतना कर लो तो विकसित देश बन गए। 
  • स्वास्थ्य 
हर गाओं में स्कुल हो। हर स्कुल में लंच प्रोग्राम हो सरकार के तरफ से। किसी भी परिवार का बच्चा हो उसको कमसेकम दिनके एक वक्त पौष्टिक आहार मिलना चाहिए सरकार के तरफ से। शरीर और दिमाग का विकास नहीं हुवा तो यंग कंट्री होने का क्या फायदा? डेमोग्राफिक डिविडेंड को बेकार मत जाने दिजिए। उसी स्कुल भवन में शाम को प्रौढ़ शिक्षा। और शाम का खाना। स्कुल आनेवाला बच्चा हो या प्रौढ़, एक बार संतुलित आहार हो जाए। गुरुद्वारा में मैंने बहुतो बार खाना खाया है। सामुदायिक भोजन अच्छी बात है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में फिडेल कास्ट्रो ने अच्छा काम किया। केरल में भी अच्छा काम किया कम्निष्ट लोगो ने। स्वास्थ्य सेवक को ट्रेनिंग दे के गाओं गाओं पहुँचाना। योग को popularize करो। स्वास्थ्य खर्च कम पडेंगे। 
  • Infrastructure
प्रत्येक मधेसी के मुँह पर लटका हुवा रहता है: हुलाकी राजमार्ग। एक पुर्व पश्चिम रेल भी हो जाए मध्य तराई से। ल्हासा से लुम्बिनी भी। काठमाण्डु तराई फ़ास्ट ट्रैक। निजगढ़ अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल। एक महानगर जो कि एक पुरे जिले को ढके। लेकिन आज के समय में infrastructure का नंबर एक पक्ष है इंटरनेट। हवा में सिग्नल है कि नहीं? टेलीविज़न का जो स्पेक्ट्रम है उसी स्पेक्ट्रम पर इंटरनेट प्रसारित किया जाए तो सबसे बेहतर है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसे कंपनी से सीधा बात किया जा सकता है। शायद मुफ्त में ही कर दे। अगर आप के पास इंटरनेट है तो समझो कॉलेज पहुँच गए। सिर्फ पालिसी environment ठीक कर लो तो पूँजी विश्व बाजार से ही आ जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में जो इंटरनेट है संरचना के क्षेत्र में वो चीज है इंधन: energy. सौर्य उर्जा का समय आ गया लगता है। 
  • Ease Of Doing Business  
ये गुजरात में मोदीका बलवान पक्ष रहा है। लोगों को पास रोजगार होना चाहिए। लोगों को काम मिलना चाहिए। देश के पास टैक्स बेस होना चाहिए। ये सब तो बिजनेस सेक्टर में ही होता है। सिर्फ पालिसी environment ठीक कर लो तो पूँजी विश्व बाजार से ही आ जाती है। पूँजी की कमी नहीं है।  



Barack Obama: George Washington
आर्थिक क्रांतिका पाँच पाण्डव: सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संरचना, (उद्योगव्यापार) सुलभता

No comments:

Post a Comment